लखनऊ, जून 18 -- मवैया मेट्रो स्टेशन के पास सिपाही की पत्नी को ई-रिक्शे से गिरा कर बैग लूटने वाले बदमाश को आलमबाग पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदमाश के दाहिनी पैर में गोली लगी। घायल को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक लुटेरा मौके से भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपित शराब और गांजे की लत पूरी करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बदमाश के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस मिले हैं। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के मुताबिक मंगलवार देर रात आलमबाग लंगड़ा फाटक के पास चेकिंग हो रही थी। इस दौरान काले रंग की बाइक सवार संदिग्ध नजर आए। जिन्हें सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को घेराबंदी करते देख बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर ने भी गोली चलाई। जिसमें फायरिंग कर रहे बदमाश के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.