बागपत, जनवरी 11 -- शहर के दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि बेहोशी की ओवरडोज के कारण महिला की मौत हुई है। महिला के पति ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोघट निवासी दीपक शर्मा पुत्र ओमदत्त शर्मा यूपी पुलिस में कांस्बेटल है। हाल में उनकी तैनाती सहारनपुर में चल रही है। दीपक शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी शिवानी शर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। शनिवार को शिवानी शर्मा को उपचार के लिए बड़ौत के दिल्ली रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह शिवानी का ऑपरेशन करने के लिए उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां पर ऑपरेशन से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.