सुलतानपुर, जून 1 -- सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ता की दरोगा ने सिपाहियों संग मिलकर पिटाई कर दी। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। घटना रविवार की दोपहर की है। जानकारी के अनुसार अतरसुमा कला निवासी प्रमोद मिश्र जो कि भाजपा कार्यकर्ता हैं किसी काम से थाना धनपतगंज आए थे। थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय गुप्ता प्रमोद मिश्रा को देखकर आग बबूला हो गए और गाली गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने गाली गलौज से मना किया तब उपनिरीक्षक विजय गुप्ता ने दो अन्य सिपाहियों के साथ गिराकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिसर्मी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए थाने से बाहर चले गए। भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की खबर पाकर अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घेराव कि...