चम्पावत, मार्च 10 -- नेशनल हाईवे में सिन्याड़ी के पास रोडवेज की एक बस सड़क में पलट गई। बस चालक समेत सभी 26 यात्री सुरक्षित हैं। तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है। ब्रेक फेल होने पर चालक ने सड़क किनारे पड़े मलबे से बस को टकरा दिया। बस दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही थी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3201 सिन्याड़ी के पास सड़क में पलट गई। ब्रेक फेल होने पर चालक चंद्र सिंह ने बस को मलबे से टकरा दिया। बस में कुल 27 लोग सवार थे। इनमें चालक, 22 महिला और चार पुरुष यात्री शामिल हैं। हादसे में इंद्रा राठौर, हेमा तिवारी और कल्पना सिंह दोनों निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोट आई है। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इधर परिवहन निगम के एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.