धनबाद, सितम्बर 25 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिन्दरी डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में 300 छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अहले सुबह बच्चों ने प्रभात फेरी निकाला। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत क्लिन इंडिया ग्रीन इंडिया के भावपूर्ण नारे लगाए। बच्चों ने अपने हांथ में स्वच्छता से जुड़ी हुई तख्तिया और पोस्टर लिए थे। इस दौरान स्कूल परिसर में बच्चों ने फलदार पौधे लगाया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल विद्यालय का अभियान नही प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। शिक्षकों ने भी रियूज और रिसाइकल का महत्व समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...