रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। 'ये घरती हमारी' फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म आदिवासी समाज पर आधारित है। इसमें जल, जंगल और जमीन का संघर्ष दिखाया गया है। शूटिंग आदिवासी बहुल इलाकों में हुई है। संवाद झारखंड से जुड़े नवाब आरजू ने लिखे हैं। उक्त जानकारी फिल्म के निर्माता व मुख्य कलाकार आर नारायण मूर्ति ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में दी। बताया श्री तिरुमाला तिरुपति वेंकटेश्वर फिल्म के बैनर तले निर्माण हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...