गोपालगंज, अगस्त 2 -- -पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी -पिता गुजरात में करते हैं काम, लौटने पर की पुलिस को शिकायत सिधवलिया, एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले शनिवार की शाम मंदबुद्धि किशोरी के साथ पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। घटना को लेकर किशोरी की मां ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की मां पिछले शनिवार की शाम खेत से धान की रोपनी कर जब घर लौटीं तो बेटी ने उसके साथ दुष्कर्म की बात बताई। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी को घर से उठाकर अपने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। मां के अनुसार घटना के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई, जिसमें आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की थी। उ...