गोपालगंज, दिसम्बर 24 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। सिधवलिया प्रखंड के झझवा पकड़ी एनएच-27 के समीप स्थित ट्रॉमा सेंटर और सिधवलिया प्रखंड कार्यालय का बुधवार को स्थानीय भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण के दौरान विधायक ने दवाओं, उपकरणों और स्टाफ की स्थिति की समीक्षा की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ओपीडी के लिए करीब 250 प्रकार की दवाएं और सर्जरी से जुड़ी 83 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सर्जन की नियुक्ति नहीं होने से गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। फिलहाल ट्रॉमा सेंटर चार डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। ट्रॉली मैन की कमी और सीमित सेवाओं को लेकर ...