रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- खटीमा, संवाददाता। सनातन श्री रामलीला पत्र परिषद खटीमा द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन रामलीला मंचन का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं गणेश आरती से हुआ। नवरात्रि के प्रथम दिन माता के नौ स्वरूपों, शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कुष्मांडा, स्कंदमाता ,कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी ,सिद्धिदात्री माता की झांकी का सुंदर चित्रण किया गया। मेलाघाट रोड स्थित रामलीला मैदान में छोटी-छोटी बच्चियों ने माता का रूप धारण कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन में सीता जन्म, राम जन्म एवं ताड़का वध का मंचन संपन्न हुआ। दशरथ की भूमिका सुनील गुप्ता एवं विश्वामित्र की भूमिका अनुराग बत्रा ने निभाई। नवरात्र के प्रथम दिन रेज पैकेजिंग के डायरेक्टर अचल शर्मा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज वाधवा, रविंद्र श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.