हरिद्वार, फरवरी 21 -- सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मिस्सरपुर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत विनोद गिरी ने बताया कि सिद्धेश्वर महादेव की महिमा अपरंपार है। इसके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रीमहंत विनोद गिरीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 35वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव स्वयंभू शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ, भगवान सिद्धेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक हवन के बाद भंडारा लगाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, स्वामी किशन पुरी, स्वामी कृष्णानंद गिरी, स्वामी सिद्धेश्वर गिरी, महामंडलेश्वर दिव्यानंद महाराज, गोपाल गिरी, नोएडा, हरे राम आश्रम के पीठाधीश्वर कपिल मुनि, मधुसूदन गिरी महाराज, बाबा धूनी गिरी, बाबा मोती गिरी, ...