जहानाबाद, जुलाई 20 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भीड़ सबसे अधिक सुबह में थी। सुबह 5 से 10 बजे तक अधिक भीड़ थी। श्रद्धालुओं का आना दिन भर लग रहा। रविवार छुट्टी के दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पटना, गया, जहानाबाद आदि शहरों से पहुंचे थे। छुट्टी के दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। मंदिर व्यवस्थापक गुड्डू सिंह ने बताया कि सुबह में भीड़ के कारण 10 बजे तक लगातार लाइन लगा रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन के लोग भी सक्रिय थे। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी लोग भी मौजूद थे। मौसम अच्छा रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि गर्मी के कारण अधिकांश लोग सुबह में ही आना पसंद कर...