हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- रामनगर। सिद्धेश्वर मंदिर के कमरे में रह रहे छात्रों के सिलेंडर में आग लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन अधिकारी सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सिद्धेश्वर मंदिर में छात्र गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जाकर देखा तो सिलेंडर में आग लगी हुई थी। फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान टीम में मदन सिंह राणा, गिरिवर सिंह, रविंद्र कंबोज, विपिन कंबोज, देवेंद्र कुमार पाल, सुखदेव सिंह, प्रशांत शर्मा, अरविंद कंबोज, शंभू गिरी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...