गढ़वा, अगस्त 28 -- गढ़वा/रंका, प्रतिनिधि। सिद्धि विनायक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना पूरे जिले में धूमधाम से की गई। गणेश चतुर्थी के मौके पर जिले भर में कई स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ देर रात्रि तक की जाती रही। गणपति का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार और घरों में भी चहल-पहल बनी रही। मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-पाठ पूरे विधि-विधान के साथ की गई। शहर के मेन रोड़, सघत मोहल्ला, पुरानी बाजार स्थित पूजा पंडालों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए खोल दिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर उनका दर्शन कर पूजा की। पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चारण से से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से शहर का वातावरण भक्तिमय बना। ग्रामीण क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.