संवाददाता, फरवरी 1 -- महाकुम्भ का चौथा प्रमुख स्नान पर्व वसंत पंचमी सोमवार को आस्था, उल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु संगम के साथ ही गंगा यमुना के विभिन्न घाटों पर सिद्धि व साध्य योग में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। घरों व मंदिरों में अनुष्ठान, पूजन के साथ विद्यारंभसंस्कार संपन्न होगा। शहर से लेकर संगम तक विधिविधान से सरस्वती पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि वसंत पंचमी पर गंगा स्नान करके दान, पुण्य, यज्ञ, हवन आदि करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। उदयातिथि में वसंत पंचमी का मान सोमवार को उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वाचली के अनुसार पंचमी तिथि दो फरवरी रविवार को सुबह 11:53 बजे से शुरू हो जाएगी, जो तीन फरवरी सोमवार को सुबह 9:36 बजे तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि में वसंत पंचमी पर स्नान-दान व पूजन शुभ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.