सिद्धार्थ, अगस्त 4 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम शोहरतगढ़ कस्बे के दशरथ नगर वार्ड में नगर पंचायत की ओर से निर्माणाधीन डिजीटल लाइब्रेरी भवन में सोमवार को बिहार की एक महिला का शव जमीन के अंदर दफन मिला। शव से बदबू उठने पर पहुंची पुलिस ने खोद कर शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला का पति व बिहार के अन्य मजदूर एक हफ्ते से नजर नहीं आए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शोहरतगढ़ कस्बा के दशरथ नगर वार्ड में नगर पंचायत एक डिजीटल लाइब्रेरी का निर्माण करा रहा है। उसका भवन बनाने के लिए स्थानीय मजदूरों के साथ बिहार के करीब एक दर्जन मजदूर भी दिहाड़ी पर काम कर रहे थे। इधर एक हफ्ते से भवन का निर्माण कार्य नहीं चल रहा है क्योंकि बिहार के रहने वाले सारे मजदूर चले गए हैं। लोकल के भी मजदूर काम पर नहीं आ रहे थे। सोमवार को निर्माणाधीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.