सिद्धार्थनगर, अक्टूबर 12 -- यूपी के सिद्धार्थनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रविवार की दोपहर एक तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना लोटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़हरा खुर्द के खखरा गांव के पास का है। जहां मनोज की 6 साल की बेटी सुदंरी मां के साथ अपने नाना राम रतन के घर उस्का बाजार थाना क्षेत्र के कटहा गांव के महुआ घाट टोले पर रहती थी। रविवार को सुंदरी गांव के ही बाढ़ू की आठ साल की बेटी करीना और 6 साल की निशा के साथ शौच करने गांव से 300 मीटर दूर तालाब के पास गई थी। वहां अचानक पैर फिसलने से करीना व सुंदरी तालाब में गिर गईं और डूबने लगी। दोनों को डूबता देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.