नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के संगीत विभाग में बुधवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत के पांचवें अध्याय की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक सिद्धांत नेगी ने अपने सुरों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष गगनदीप होती ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण के लिए गोष्ठी आयोजित की। शुभारंभ प्रभारी परिसर निदेशक प्रो़ रजनीश पांडे ने किया। संगीतकार सिद्धांत नेगी कोमल राग, हास्य रस और शुद्ध सारण राग प्रस्तुत किए। संगीत में सिद्धांत के साथ तबले पर स्मित तिवारी और हारमोनियम पर गौरव बिष्ट ने जुगलबंदी की। अलंकार मर्तोलिया व हर्ष सहदेव ने सितारवादन पर संगत की। विभाग की ओर से सभी संगीतकारों को परिसर के छात्रों के बनाए गए स्केच भेंटकर सम्मानित किया गया। यहां प्रो़ जया, प्रो़ आशीष मेहता, प्रो़ स...