आजमगढ़, जुलाई 8 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में मंगलवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जननायक चंद्रशेखर ने कभी भी राजनीति में समझौता नहीं किया। वे सिद्धांतों के लिए लड़ने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह उर्फ रिशु ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर सिंह को युवा तुर्क कहा जाता था और आज भी भारत की युवा पीढ़ी उन्हें प्रेरणा स्रोत मानती है। ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियवंदा सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर जननायक को नमन किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.