कानपुर, फरवरी 15 -- चकेरी। महाशिवरात्रि पर जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन को आये भक्तों से पुलिसकर्मी धक्का मुक्की करने लगे। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के आने के लिए पीछे के रास्ते से भी द्वार है। बताया गया कि रविवार सुबह उसी गेट पर भक्त मंदिर के अंदर जाने के लिए पहुंचने लगे। पुलिस कर्मियों ने भक्तों को रोकना शुरू कर दिया। भक्तों का कहना था कि अगर यह रास्ता बंद था तो यहां पहुंचने के पहले उन्हें क्यों नहीं रोका गया। अब इतनी दूर चलकर पहुंचने के बाद वह जाने नहीं दे रहे हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने परिसर में भंडारा करा रहे समिति के सदस्यों को भी रोक दिया। इस पर उन्होंने अंदर मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.