बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता फोटो: राजगीर पूजा-राजगीर के एतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर में गुरुवार को रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु। राजगीर, निज संवाददाता। महाभारतकालीन सिद्धनाथ मंदिर में गुरुवार को रुद्राभिषेक व विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से पूजा करने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं व कांवरियों की भीड़ लगी रही। सप्तधारा व गंगा का जल लेकर बोल बम का जयघोषण करते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रुद्राभिषेक के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव की पूजा की गई। पूजा में दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, भस्म और भांग समेत विभिन्न पूजन ...