साहिबगंज, जुलाई 20 -- साहिबगंज। लम्बे इंतजार के बाद शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम के विस्तारीकरण को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। करीब 4.50 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण कार्य होगा। इसमें स्टेडियम का विस्तार, गैलरी व शेड निर्माण आदि प्रमुख है। मानक के अनुरूप स्टेडियम का विस्तारीकरण हो जाने से यहां राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेल व एथलिट प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो सकेगा। दरअसल, 1996 में सिदो कान्हू स्टेडियम में गैलरी निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ था। हालांकि स्टेडियम का निर्माण 1992 में तत्कालीन डीसी सुभाष शर्मा के कार्यकाल में हुआ था। हालांकि मानक के अनुरूप स्टेडियम की लम्बाई व चौड़ाई नहीं होने से राज्य या राष्ट्रीय स्तरीय खेल का आयोजन यहां संभव नहीं हो पा रहा था। लिहाजा 2012 से ही स्टेडियम के विस्तारीकरण का प्रयास चल रहा था। 2016 में स्टेडियम वि...