पाकुड़, मार्च 10 -- महेशपुर। प्रखंड के पीर पहाड़ में रविवार को सिदो-कान्हू संघर्ष समिति की ओर से धूमधाम से बाहा पर्व मनाया गया। इस दौरान दर्जनों गांव के आदिवासी महिला एवं पुरुष आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर पर्व नायकी धनेश्वर मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ परंपरागत तरीके से मुर्गे की बलि देकर पूजा की। इसके बाद महिलाएं एवं पुरुष को सखुआ का पुष्प दिया गया। वहां से बाहा गीतों एवं मांदर की थाप पर नाचते गाते हुए सभी लोग मांझी थान पहुंचे। मरांग बुरु, मांझी गोगो, मांझी बाबा को पुष्प अर्पित किया गया। पीर पहाड़ में बाहा पर्व मनाए जाने की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद राय, एसआइ अजय कुमार, दिनेश प्रसाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ फिर पहाड़ पहुंचकर पर्व जानकारी लिया। इस संबंध में एसडीपी...