साहिबगंज, अप्रैल 3 -- बरहेट। प्रखंड क्षेत्र के झामुमो प्रखंड कार्यालय में सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने की। बैठक में आगामी 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोगनाडीह में आगमन को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में सभी पंचायत के अध्यक्षों व सचिवों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने पंचायत में बैठक कर प्रखंड समिति को सूचित करेंगे। बैठक में जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम,जिला संयोजक मंडली सदस्य संजय गोस्वामी, झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो नजरुल इस्लाम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी,प्रखंड उपाध्यक्ष लुखीराम हेम्ब्रम, अब्दुल मजीद,सुनील सोरेन ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर...