रांची, जून 30 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। हूल दिवस के मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को बारेन्दा पंचायत भवन में संथाल क्रांति के वीरों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीरों को नमन करते हुए कहा कि महान सिदो-कान्हू के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संथाल हूल विद्रोह का बिगुल फूंका था। यह जनक्रांति न केवल अपनी जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए थी, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण अध्याय भी बनी। भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा कि झारखंड के महान सपूत सिदो-कान्हू, चांद भैरव और फूलो-झानो सहित हजारों वीरों ने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान और आत्म सम्मान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था। यह सबसे अधिक संगठित और सशक्त आंदोलन था। मौके पर भाजपा ग्रामीण ...