दुमका, मई 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का समापन गुरुवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी एवं रूशाली मुखर्जी उपस्थित थी। इस कैंप के अंतिम दिन छोटे-छोटे बच्चों के बीच स्क्विड गेम एवं विभिन्न प्रकार के मजेदार गेम कराकर उनका मनोरंजन किया गया। कैंप के समापन के मौके पर विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी एवं सचिव प्रदीप्त मुखर्जी द्वारा सभी बच्चों को समर कैंप प्रतिभागिता प्रमाण पत्र तथा विभिन्न प्रकार के उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कैंप में बच्चों ने काफी मौज मस्ती की एवं सभी मनोरंजक क्रियाकलापों का लुफ्त उठाया। समर कैंप के आयोजन से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकगण भी काफी प्रसन्न दिखे और विद्यालय के इस तरह के व्यवस्था की काफी सराहना की। सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.