जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान और एकजुटता को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करने और उनके बीच आपसी सौहार्द्र व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर आयोजित समारोह में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में पुष्प वर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू ने संपूर्ण नारी शक्ति को महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाईं। इस दौरान होली के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। विधायक पूर्णिमा साहू भी खुद को रोक नहीं पाईं और महिलाओं का नृत्य मे...