जमशेदपुर, जनवरी 6 -- सिदगोड़ा थाना परिसर से मई 2025 में फरार हुए आरोपी मोहित सिंह को पुलिस ने मंगलवार को न्यायलय परिसर के बाहर से उस वक्त धर दबोच जब वह अग्रिम जमानत के लिए न्यायलय में प्रस्तुत होने पहुंचा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की का रही है। मोहित पर सिदगोड़ा थाना में आर्म्स और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने मार्च 2025 को सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर 2 में छापेमारी कर अंशु चौहान को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली को मोहित ने ही अपने कब्जे वाले क्वार्टर में अंशु की किसी घटना को अंजाम देने के लिए पनाह दी थी। इसके बाद मई 2025 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था जहां पुलिस कस्टडी से वह फरात हो गया था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.