जमशेदपुर, फरवरी 17 -- सिदगोड़ा थाना अंतर्गत शिव सिंह बगान स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के पांचवे तल्ले में स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। आग फ्लैट के रसोईघर में लगी। आग लगते ही पांचवे तल्ले से लोग नीचे की ओर भागे। इधर, घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाते ही विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। आग खाना बनाते समय लगी थी। हालांकि, इस घटना से किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन रसोईघर में रखा कुछ सामान जलकर खाक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...