रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- सितारगंज, संवाददाता। किड्जी एंड दि एपेक्स स्कूल की ओर से एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार देर शाम भव्य डांडिया समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि सुखदेव सिंह और बालाजी एक्शन के एचआर हेड उमेश त्यागी ने किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, देवी स्तुति, महाभारत और अनेकता में एकता जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि नवरात्रि शक्ति और आस्था का प्रतीक है और ऐसे आयोजन महिलाओं को एकजुट होने और संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं। विद्यालय संचालिका सरोज बोरा और संचालक हेमन्त बोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। काउंसलर प्रियंका श्रीवास्तव ने अभिभावकों का धन्यवाद किया। समारोह में नृत्य का आयोजन राकेश रॉक्सी ने किया, जिनके डांडिया गीतों पर...