रुद्रपुर, अगस्त 11 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी उपकार सिंह बल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर मीना रानी सरकार भी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। दोनों सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए। सोमवार दोपहर एक बजे ब्लॉक प्रमुख पद पर उपकार सिंह बल और ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर मीना रानी सरकार नामांकन के लिए पहुंचीं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नामांकन के दौरान मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे तक दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। दोपहर तीन बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में दोनों नामांकन सही पाये जाने के बाद दोनों को शाम पांच बजे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सोमवार शाम जिला मुख्यालय से उपकार सिंह बल ने मंत्...