रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- सितारगंज, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा गुरुवार को पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गई। इससे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। उसने अध्यक्ष पद का नामांकन रद्द करने के मामले में कॉलेज प्रशासन पर हाईकोर्ट के निर्णय की अनदेखी का आरोप लगाया। बाद में किसी तरह पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा। छात्रा राजविंदर कौर ने बताया कि उसने छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उसका नामांकन खारिज कर दूसरे प्रत्याशी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि उसका नामांकन गलत तरीके से निरस्त किया गया और उसे अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। उसके अनुसार, हाईकोर्ट ने 15 दिन में मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके 28 सितंबर और 18 अक्तूबर को आवेदन देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.