रुद्रपुर, जुलाई 12 -- सितारगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सितारगंज ब्लॉक में 754 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ग्राम प्रधान की 72 सीटों के लिए 272 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां चार प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। कुल 385 नामांकन वैध पाये गये थे। जिसमें 109 ने नाम वापस ले लिये थे। जबकि बीडीसी की 39 सीटों में 169 प्रत्याशी मैदान में है। यहां एक प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। बीडीसी के लिए 241 नामांकन वैध पाये गये थे। जिसमें 70 ने नाम वापस लिये। ग्राम पंचायत सदस्य के 148 सीटों में 313 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 419 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 764 नामांकन वैध पाये गये थे। 34 ने नाम वापस ले लिये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...