रुद्रपुर, जनवरी 21 -- सितारगंज, संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय के गेट पर बुधवार को दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। घायलों में अस्पताल गेट पर ड्यूटी कर रहा पीआरडी जवान भी शामिल है, जिसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के साथ ही अस्पताल प्रशासन की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है। अस्पताल गेट पर हुई मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को खटीमा मार्ग पर चीकाघाट पुल के पास एक कार में पीछे से बाइक टकरा गई। बाइक सवारों का आरोप है कि कार चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे बाइक कार से टकरा गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। इसके बाद कार सवार युवक और बाइक सवारों के बीच कहासु...