रुद्रपुर, जून 27 -- सितारगंज, संवाददाता। कैलाश नदी में नहाने गया युवक नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, नानकमत्ता व सितारगंज की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सिसईखेड़ा निवासी 30 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह बाइक से निकला था। दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव के एक व्यक्ति ने हरपाल के कैलाश नदी में डूबने की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसडीआरएफ, नानकमत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि हरपाल राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह घर से निकला था। उसने नहीं बताया कि कहां गया है। बाद में पता चला कि उसके साथ दो और युवक थे। सुखदेव के डूबने की सूचना लकड़ी बीन रहे ग्रामीण ने दी। उसके दो साथी फरार हो गए थे। बताया कि नदी क...