मधेपुरा, जुलाई 14 -- उदाकिशुनगंज/ बिहारीगंज, हिटी। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मधुकरचक भत्तिा टोला में शुक्रवार को जमीन विवाद में हुई सिताबी ऋषिदेव की हत्या मामले में पुलिस ने दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी संदीप सिंह ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अमित रंजन, पुअनि वीर नारायण सिंह, युगल किशोर राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सिपाही निरज कुमार, गुड्डू कुमार एवं जिला अधिसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया था। टीम ने गुप्त सूचना पर मास्टरमाइंड शातिर बदमाश नकुल यादव को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर से की गयी। जबकि पुलिस ने नामजद आरोपी कैलाश यादव को उसके घर मधुकरचक से गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.