रांची, जुलाई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में सितंबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी। आठवीं के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र देगा, जबकि पहली से 12वीं के लिए झारखंड शैक्षिक अनुशंधान व प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रश्नपत्र दिये जाएंगे। परीक्षा में कितने छात्र-छात्रा शामिल होंगे और कितने प्रश्न व उत्तर पुस्तिका होगी इसकी जानकारी जिलों से मांगी गयी है। जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिलों से स्कूलवार और क्लासवार बच्चों की संख्या मांगी है। संख्या के आधार पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका की छपाई की जाएगी। सभी जिलों को जुलाई के अंत तक ई विद्यावाहनी पोर्टल पर इसकी संख्या अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। बता दें, झारखंड के सरकारी स्कूलों में अप्रैल 2025 से शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है। हर महीने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.