रामपुर, जुलाई 31 -- रामपुर। सेशेल्स की उच्चायुक्त लालाटियाना एकोचे दो अन्य उच्चायुक्तों के साथ सितंबर में रामपुर आएंगी। नई दिल्ली स्थित हाईकमीशन ऑफ सेशेल्स में उच्चायुक्त से मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्चायुक्त सेशेल्स की एक अग्रणी वास्तुकार भी हैं। 1976 में सेशेल्स और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से इस पद को प्राप्त करने का सम्मान पाने वाली वो पहली सेशेल्स महिला हैं। नवेद मियां ने बताया कि उनके कॉलेज के दोस्त कमल ज़रघानी की बहन की शादी सेशेल्स के राष्ट्रपति से हुई है। कमल ज़रघानी और नवेद मियां ने 1987 में पंजाब विश्वविद्यालय के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। नवेद मियां ने बताया कि भारत में सेशेल्स की उच्चायुक्त की प...