नोएडा, अगस्त 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर ने सितंबर में नुकसान से उबरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चालक और परिचालकों को सभी बसों को रूट पर चलाने और यात्रियों की संख्या औसत से अधिक बनाए रखने का निर्देश जारी किया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो में 188 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि पितृ पक्ष में बसों में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि बसों में यात्रियों की संख्या औसत से अधिक बनी रहे, इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें बसों को प्रमुख स्टॉपेज पर पहले की तुलना में ज्यादा वक्त रोका जाएगा। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.