आगरा, दिसम्बर 1 -- थाना क्षेत्र के गांव भुजपुरा से दिल्ली जा रहे कार सवार पिता पुत्र सोमवार तड़के गाजियाबाद में फ्लाईओवर से नीचे आ गिरे। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। व्यक्ति को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घायल युवक का भी हाल-चाल लिया है। परिजनों के मुताबिक 42 वर्षीय राकेश सिंह पुत्र पोखी सिंह सोलंकी अपने बेटे प्रिंस के साथ गत दिवस सिढ़पुरा क्षेत्र के भुजपुरा गांव में आयोजित हुए धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आए थे। रविवार को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद वह देर रात को ही दिल्ली के लिए अपनी कार से बेटे के साथ वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद फ्लाईओवर को पार करते समय कार अनियंत्रित हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.