पटना, जनवरी 15 -- 22 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहले अंतरराष्ट्रीय बिहार-पूर्वांचल महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें दुनिया के 30 देशों में रह रहे प्रवासी पूर्वांचली हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया और भारत के विभिन्न राज्यों से विशिष्ट राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्वों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। इस आयोजन की जानकारी गुरुवार को पटना के ताज होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। जहानाबाद के मूल निवासी और वर्तमान में सिडनी में रहने वाले व्यवसायी प्रवीण कुमार ने बताया कि यह महोत्सव बिहार और पूर्वांचल की वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरप्रीत सिंह बंगा, संजीव मुकेश और निशांत दयाल भी मौजूद रहे। प्रवीण कुमार ने बताया कि 22 मार्च को ही सिडनी में पूरबी इंटरनेशनल नामक एक वैश्विक मंच का...