हरिद्वार, फरवरी 1 -- थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों को परेशान करने वाले एक युवक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान साजन उर्फ गुड्डू पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम आन्नेकी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...