हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार। छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर भेजकर ब्लैकमेल करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी कनखल के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। उसकी इंस्टाग्राम पर एक आईडी से 30 अप्रैल को गंदे मैसेज किए गए। उसकी बेटी की फोटो को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि उस आईडी को बंद कर अब राहुल नाम से बनी आईडी से पुत्री को लगातार गंदे मैसेज भेजे जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.