रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन में एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस प्रशिक्षण में सिडकुल की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लगभग 50 से 60 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया एवं अग्निशमन अधिकारी सिडकुल चंदन राम ने किया। प्रशिक्षक फायरमैन नवल किशोर, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन सिंह, मदन सिंह तथा फायर वूमेन अंकिता पंत और निर्मला बिष्ट ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। ईशान कटारिया ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से औद्योगिक इकाइयों में संभावित हादसों को रोका जा सकता है और जन-धन ...