पटना, दिसम्बर 9 -- पटना सिटी में घात लगाए अपराधियों ने घर के पास बैठे ठेला चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ना, पातों की बाग इलाके में सोमवार की शाम घटी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, करीब 48 वर्षीय शत्रुघ्न पासवान सोमवार शाम पौने चार बजे घर के पास स्थित नौजर कटरा मध्य विद्यालय के पास चबूतरे पर बैठा था। तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में परिजनों ने खून से लतपथ शत्रुघ्न पासवान का उठा एनएमसीएच ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सिटी एसपी ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल ...