हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पेयजल की कमी से प्रभावित क्षेत्रों में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर योजनाओं का काम पूरा कर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। गर्मी का असर शुरू होने के साथ ही पेयजल का संकट बढ़ने लगा है। इसके समाधान के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने जल संस्थान और उर्जा निगम के साथ विकास नगर बिठौरिया में बनाए जा रहे ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। इस मौके पर ट्यूबवेल के संचालन के लिए छह दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश उर्जा निगम को दिए गए। बताया कि इससे पानी की आपूर्ति शुरू होने पर पांच हजार आबादी की समस्या का समाधान होगा। इसके बाद छडायल में बनाई जा रही पेयजल योजना के निरीक्षण को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्यूबवेल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.