बरेली, फरवरी 23 -- एडीएम कंपाउंड स्थित बरेली सिटी मजिस्ट्रेट आवास एक बार फिर चर्चा में तब आ गया जब बिजली विभाग ने 22 लाख रुपए बकाये की आरसी जारी कर दी। बिजली निगम के कॉमर्शियल द्वितीय वर्टिकल के एक्सईएन की ओर से भेजी गई आरसी की जानकारी के बाद एक ओर जहां हड़कंप मचा वहीं विभाग की किरकिरी होना शुरु हुई तो तुरंत उन्होंने आरसी वापसी के लिए पत्र प्रशासन को लिखा। रामपुर बाग स्थित बिजली विभाग कॉमर्शियल द्वितीय वर्टिकल कार्यालय के अधिशासी अभियंता की लापरवाही से यह मांगपत्र वसूली के लिए प्रशासन को भेजा गया था। आरसी में 22 लाख 73 हजार 932 रुपये बकाया धनराशि बताई गई। आरसी कलेक्ट्रेट पहुंचते ही अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। मामला सार्वजनिक न हो, इसके लिए जिला संग्रह कार्यालय से लेकर तहसील सदर तक फाइल को गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.