हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता सिटी मजिस्ट्रेट एपी वापजेयी और आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने बुधवार को टीम के साथ रामनगर हाईवे पर डीएवी स्कूल के पास हुए सड़क हादसे की जांच की। जांच में पाया गया कि बाइक में सवार तीनों लोग बगैर हेलमेट जा रहे थे। क्रेन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई। घटना के लिए ट्रक चालक व बाइक चालक दोनों की लापरवाही सामने आई है। बताते चलें कि मंगलवार को बाइक से बाजार जा रहे हरिपुर नायक निवासी जय सिंह मौर्य, उनके 12 वर्षीय पुत्र और पड़ोसी 12 वर्षीय शिवम कश्यप ट्रक की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि ट्रक व बाइक दोनों कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। बाइक चालक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.