मिर्जापुर, फरवरी 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के सिटी ब्लाक के नुआंव गांव के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए बुधवार को मतदान कराने के लिए ब्लाक मुख्याल से दोपहर बाद रवाना की गई। मतदान कराने के लिए तीन पोलिंग पार्टी बनाई गई है। इनमें एक पोलिंग पार्टी को रिजर्व में रखा गया है। वहीं दो पोलिंग पार्टियां बुधवार को सुबह सात बजे से शाम को साढ़े पांच बजे तक मतदान कराएगी। मतों की गणना ब्लाक मुख्यालय पर 21 फरवरी को कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। सिटी ब्लाक के नुआंव गांव की महिला ग्राम प्रधान की छह माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। बीडीओ मुनेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के तीन उम्मीदवार मैदान में है। वहीं गांव के 1779 मतदाता ग्राम प्रधान के पद के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होने बताया कि मतदान के लिए गांव क...