मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में पंचायत के रिक्त पदों के लिए कराए गए उप चुनाव में सिटी ब्लाक के नुआंव गांव के ग्राम प्रधान पद पर विद्या देवी चुनी गई। उन्होंने गंगाजली देवी को 483 मतों से पराजित करने में सफल रही। गंगाजली देवी को 244 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं रेखा देवी को मात्र 19 मत मिले। वहीं बीडीसी के चार सदस्य और ग्राम पंचायत के 38 सदस्य निर्विरोध चुने गए। सभी उम्मीदवारों को सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने प्रमाण पत्र सौंप दिया। सिटी ब्लाक के नुआंव गांव के ग्राम प्रधान पद के लिए विद्या देवी, गंगाजली देवी और रेखा देवी चुनाव मैदान में थी। बीते 19 फरवरी को मतदान कराया गया। गांव के 1789 मतदाताओं में 1113 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए थे। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर मतों की गणना कराई गई। मत गणना में 1090 मत ...