अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- द्वाराहाट, संवाददाता। अंकिता प्रकरण में वीआईपी को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सिटिंग जज की अगुवाई में सीबीआई जांच की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि सीबीआई जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की मौजूदगी में हो, लेकिन भाजपा और सरकार इसमें भी राजनीति कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक सीबीआई जांच न्यायाधीश की मौजूदगी में नहीं होगी तब तक कांग्रेस का मुख्यालय सहित प्रदेश की जनता को साथ लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान हेम मठपाल, जोधा सिंह बिष्ट, दिवाकर कार्की, दिनेश आर्या, लाल सिंह, प...